GLOBAL AWAAZ मुख्य पृष्ठ पर लौटें
Education

बरहरवा में फर्जी दस्तावेज से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की कोशिश, 4 लोगों और CSC संचालक पर FIR

साहिबगंज: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल की शिकायतों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने साहिबगंज जिले के बरहरवा पहुंचकर मामले की भौतिक जांच की। जांच के दौरान पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत आहुत गांव में चार अपात्र लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया।

G
Global Admin
Editor & Correspondent at Global Awaaz
05:37 pm| 5 September 2026| 5 min read|
बरहरवा में फर्जी दस्तावेज से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की कोशिश, 4 लोगों और CSC संचालक पर FIR

बरहरवा में फर्जी दस्तावेज से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की कोशिश, 4 लोगों और CSC संचालक पर FIR

साहिबगंज: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल की शिकायतों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने साहिबगंज जिले के बरहरवा पहुंचकर मामले की भौतिक जांच की। जांच के दौरान पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत आहुत गांव में चार अपात्र लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चारों व्यक्तियों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सहयोग करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद चारों अपात्र व्यक्तियों और CSC संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई।

फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र का इस्तेमाल

जांच के दौरान बरहरवा प्रखंड के आहुत गांव में संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की कोशिश करने वाले चार लोगों को चिह्नित किया गया। इनमें रूबेदा बेवा, रबी शेख, पिंटू शेख और सेन्टु शेख शामिल हैं।

आरोप है कि इन लोगों की ओर से फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि कॉमन सर्विस सेंटर संचालक मोहम्मद सलीम ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर इन्हें उपलब्ध कराया था।

घर पहुंचकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की जांच

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बरहरवा में चिह्नित संदिग्ध मामलों की खुद स्थल जांच की। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों के घर पहुंचकर उनके निवास, मतदाता सूची में पंजीकरण और उपलब्ध दस्तावेजों के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान सामने आने वाले प्रत्येक संदिग्ध मामले की गहन जांच की जाए। साथ ही उपलब्ध दस्तावेजों और संबंधित तथ्यों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा।

फर्जी दस्तावेज पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए और फर्जी दस्तावेज तैयार करने या उपलब्ध कराने में सहयोग करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

चार दिवसीय दौरे पर हैं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार संथाल परगना क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे साहिबगंज के अलावा गोड्डा, दुमका और देवघर जिलों में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी शिकायतों और संदिग्ध मामलों की स्थल जांच करेंगे।

इसके साथ ही वे संबंधित जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और शिकायतों के निपटारे की स्थिति की जानकारी लेंगे।

"The convergence of information, technology, and global transparency represents the foundation of responsible journalism."

इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें

व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक या डायरेक्ट लिंक द्वारा साझा करें