13 सितंबर को होगा
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर का वार्षिक चुनाव, 86 उम्मीदवार मैदान में
रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का वार्षिक चुनाव 13 सितंबर को राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित
मारवाड़ी भवन में होगा।
चुनाव समिति के अनुसार इस बार चैंबर का चुनाव कई मायनों में खास और ऐतिहासिक होने
जा रहा है। चुनाव में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में 86 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, 12 सितंबर को होने वाली एजीएम में तीन नामों का चयन सर्वसम्मति से किए जाने की
बात चुनाव समिति की ओर से कही गई है।
4,133 मतदाता करेंगे
मतदान
इस बार चैंबर चुनाव में कुल 4,133 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें सबसे
अधिक 3,545 मतदाता रांची से हैं। बड़ी संख्या में मतदाताओं को देखते हुए
चुनाव समिति की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की
जा रही हैं।
40 कंप्यूटर से
होगी मतदान प्रक्रिया
मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए करीब 40 कंप्यूटर लगाए
जा रहे हैं। चुनाव समिति का कहना है कि तकनीकी व्यवस्था के जरिए मतदान
प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने की तैयारी की गई है।
13 सितंबर को सुबह
9 बजे से मतदान शुरू होगा। चुनाव को लेकर चैंबर की चुनाव समिति की ओर से
आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

