GLOBAL AWAAZ मुख्य पृष्ठ पर लौटें
India›राष्ट्रीय समाचार

धनबाद स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, गलत सिग्नल से डाउन मेन लाइन पर पहुंची मेमू ट्रेन

N
Naveen Kumar
Editor & Correspondent at Global Awaaz
10:45 am| 4 November 2026| 5 min read|
धनबाद स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, गलत सिग्नल से डाउन मेन लाइन पर पहुंची मेमू ट्रेन

धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते टल गई। गलत सिग्नल मिलने के कारण गोमो-आसनसोल मेमू ट्रेन निर्धारित प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचने के बजाय डाउन मेन लाइन पर चली गई। स्थिति को भांपते हुए लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को रोक दिया। उनकी सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गोमो-आसनसोल मेमू ट्रेन धनबाद स्टेशन पहुंच रही थी। इसी दौरान ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लेने के बजाय गलत सिग्नल मिलने से वह डाउन मेन लाइन पर पहुंच गई। अचानक हुई इस स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हलचल मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ट्रेन को गलत सिग्नल कैसे मिला और सिग्नलिंग व्यवस्था में चूक कहां हुई।

रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त परिचालन क्षेत्र में इस तरह की घटना ने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, लोको पायलट की तत्परता के कारण यात्रियों की जान सुरक्षित रही। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

"The convergence of information, technology, and global transparency represents the foundation of responsible journalism."