GLOBAL AWAAZ मुख्य पृष्ठ पर लौटें
India›राज्य मुख्य समाचार

जूट उत्पादन सह प्रशिक्षण केन्द्र में 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

आज दिनांक 4 नवंबर 2026 को रांची में जूट उत्पादन सह प्रशिक्षण केन्द्र (Jute Resource Cum Production Centre – JRCPC) के अंतर्गत 35 दिवसीय जूट हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

O
Om Kumar
Editor & Correspondent at Global Awaaz
03:34 pm| 4 November 2026| 5 min read|
जूट उत्पादन सह प्रशिक्षण केन्द्र में 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

रांची, 4 नवंबर 2026।

आज दिनांक 4 नवंबर 2026 को रांची में जूट उत्पादन सह प्रशिक्षण केन्द्र (Jute Resource Cum Production Centre – JRCPC) के अंतर्गत 35 दिवसीय जूट हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय जूट बोर्ड (National Jute Board), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है तथा इसका क्रियान्वयन जन सहभागी विकास केंद्र (JSVK), रांची द्वारा किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 20 प्रतिभागी/दीदियां भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण की अवधि 28 सितंबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जूट से विभिन्न उपयोगी एवं आकर्षक उत्पादों के निर्माण, डिजाइन, गुणवत्ता एवं उत्पादन से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागी महिलाएं अपने घर से भी जूट उत्पाद तैयार कर सकती हैं तथा जूट उत्पादन सह प्रशिक्षण केन्द्र में आकर भी कार्य कर सकती हैं। इससे महिलाओं को स्वरोजगार एवं आय के अवसर प्राप्त होंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

यह पहल “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार, महिला सशक्तिकरण और जूट आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जन सहभागी विकास केंद्र (JSVK), रांची का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं स्थायी आजीविका से जोड़ना है।

"The convergence of information, technology, and global transparency represents the foundation of responsible journalism."