GLOBAL AWAAZ मुख्य पृष्ठ पर लौटें
India›राष्ट्रीय समाचार

छठ से पहले बड़ा तालाब की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और मरम्मत का काम जारी

N
Naveen Kumar
Editor & Correspondent at Global Awaaz
10:15 am| 13 November 2026| 5 min read|
छठ से पहले बड़ा तालाब की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और मरम्मत का काम जारी

छठ महापर्व को लेकर रांची के बड़ा तालाब में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है। घाटों की दीवारों पर पेंट और पुट्टी लगाई जा रही है, वहीं टूटी-फूटी सीढ़ियों की मरम्मत भी की जा रही है।

तालाब में जमा फूल, पत्तियां और अन्य कचरे को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही पानी की सफाई के लिए वीड मशीन की मदद ली जा रही है, ताकि जलकुंभी और अन्य जलीय कचरे को हटाया जा सके।

व्रतियों की सुविधा पर प्रशासन का जोर

छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बड़ा तालाब पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में घाटों की सफाई और सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान साफ-सुथरा, सुरक्षित और व्यवस्थित घाट उपलब्ध कराया जा सके।

"The convergence of information, technology, and global transparency represents the foundation of responsible journalism."