GLOBAL AWAAZ मुख्य पृष्ठ पर लौटें
Politics

7 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक स्थगित, वजह अभी साफ नहीं

N
Naveen Kumar
Editor & Correspondent at Global Awaaz
09:48 am| 7 October 2026| 5 min read|
7 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक स्थगित, वजह अभी साफ नहीं

रांची: झारखंड सरकार की बुधवार, 7 अक्टूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक स्थगित कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, बैठक टाले जाने की वजह सरकार की ओर से फिलहाल नहीं बताई गई है।

बैठक स्थगित करने से संबंधित आदेश विभाग के संयुक्त सचिव सौरव कुमार सिन्हा की ओर से जारी किया गया है।

25 सितंबर की बैठक भी हुई थी स्थगित

इससे पहले कैबिनेट की बैठक 25 सितंबर को होनी थी। उस समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन की तबीयत अचानक खराब होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद बैठक के लिए 7 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी।

कई प्रस्तावों पर होनी थी चर्चा

7 अक्टूबर की बैठक में विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों पर चर्चा और उन्हें मंजूरी दिए जाने की उम्मीद थी। बैठक स्थगित होने के बाद अब इन प्रस्तावों पर फैसला अगली कैबिनेट बैठक में होने की संभावना है।

सरकार की ओर से नई बैठक की तारीख की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

"The convergence of information, technology, and global transparency represents the foundation of responsible journalism."

इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें

व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक या डायरेक्ट लिंक द्वारा साझा करें