GLOBAL AWAAZ मुख्य पृष्ठ पर लौटें
Politics

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना

G
Global Awaaz Admin
Chief Editor & Administrator at Global Awaaz.
07:22 am| 8 October 2026| 5 min read|
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

परिवार को ढांढस बंधाया

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने के लिए शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की भी कामना की।

रूपी सोरेन के निधन के बाद मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

"The convergence of information, technology, and global transparency represents the foundation of responsible journalism."

इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें

व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक या डायरेक्ट लिंक द्वारा साझा करें