रांची: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के रांची पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के साथ प्रदेश के दोनों सह-प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह के रांची आगमन पर एयरपोर्ट परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
तीनों नेताओं के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे। झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों का अभिनंदन किया।
जैसे ही तीनों नेता एयरपोर्ट पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक नृत्य ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया। कार्यकर्ताओं में पार्टी के नए संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह और जोश दिखाई दिया।
नए संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी और दोनों सह-प्रभारियों के झारखंड आगमन को पार्टी के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए नेतृत्व के साथ संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार होने को लेकर उत्साह देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल तथा दोनों सह-प्रभारियों को झारखंड की संस्कृति और परंपरा से परिचित कराते हुए पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
रांची एयरपोर्ट पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और बालमुकुंद सहाय, विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा और अमर कुमार बाउरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिखियार और सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, विरंची नारायण, सीमा सिंह, सन्नी टोप्पो, संदीप वर्मा,

