GLOBAL AWAAZ मुख्य पृष्ठ पर लौटें
Top News

60 दिन बाद फिर लौटा 30 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

G
Global Awaaz Admin
Chief Editor & Administrator at Global Awaaz.
09:30 am| 7 October 2026| 5 min read|
60 दिन बाद फिर लौटा 30 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

बिरनी (गिरिडीह): बिरनी प्रखंड में करीब दो महीने बाद एक बार फिर करीब 30 हाथियों का झुंड पहुंच गया है। सोमवार की देर रात सरिया उररो जंगल की ओर से निकला झुंड विभिन्न इलाकों से होते हुए पड़रिया पंचायत के राजादोर जंगल में पहुंचा।

हाथियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण जंगल के पास पहुंचने लगे। लोगों में हाथियों को देखने की उत्सुकता के साथ डर भी बना हुआ है।

धान की फसल को नुकसान की चिंता

राजादोर जंगल के आसपास धान की फसल तैयार है। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों ने कुछ खेतों में फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसानों को आशंका है कि झुंड गांवों की ओर बढ़ा तो तैयार धान की फसल को और नुकसान हो सकता है।

कई गांवों में बढ़ी सतर्कता

मनिहारी, पड़रिया, रूपायडीह, बृंदा और चानो समेत आसपास के गांवों के लोग हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। ग्रामीणों को डर है कि झुंड जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ सकता है।

फिलहाल लोग हाथियों से दूरी बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

"The convergence of information, technology, and global transparency represents the foundation of responsible journalism."

इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें

व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक या डायरेक्ट लिंक द्वारा साझा करें